3 घंटे ठप रही BSNLकी मोबाइल सेवा, उपभोक्ता परेशान

Friday, Aug 02, 2019 - 12:34 PM (IST)

धर्मशाला(नवीन): वीरवार को बी.एस.एन.एल. की मोबाइल सेवा लगभग 3 घंटे बंद रही जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता मोबाइल से न तो कोई कॉल कर पा रहे थे तथा न ही इंटरनैट की सुविधा का प्रयोग कर पा रहे थे। हालांकि 3 घंटे बाद बी.एस.एन.एल. ने स्थिति सामान्य कर दी।

जानकारी मुताबिक सुंदरनगर से लेकर चंडीगढ़ तक का मेन स्विचिंग सैंटर (एम.एस.टी.) में कोई दिक्कत आई थी। यह दिक्कत सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हुई थी। साढ़े 10 बजे के बाद बी.एस.एन.एल. के मोबाइल उपभोक्ता अपने मोबाइल से कॉल नहीं कर पाए। हालांकि बी.एस.एन.एल. के कर्मचारी स्थिति को सामान्य करने के लिए जुट गए। लगभग डेढ़ बजे के करीब उक्त फाल्ट को ठीक कर लिया गया। सुंदरनगर में एक एम.सी.टी. है तथा दूसरा एम.एस.टी. शिमला में है। उधर, कांगड़ा-चम्बा बी.एस.एन.एल. के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि एम.सी.टी. में कोई दिक्कत आई थी जिस कारण मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी आई थी।

Edited By

Simpy Khanna