Airtel और Jio को मात देगा BSNL का 4G, 74 स्थानों पर LTE सेवा Launch

Tuesday, Jan 15, 2019 - 08:51 PM (IST)

शिमला (योगराज): भारत की एकमात्र सरकारी दूरसंचार सेवा देने वाले भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.)ने मंगलवार को लम्बे समय के बाद बेहतर इंटरनैट स्पीड के लिए मोबाइल 4जी एल.टी.ई. सेवा लॉन्च की है। यह सेवा 74 स्थानों पर शुरूआती तौर पर 4जी बी.टी.एस. लगाकर शुरू की गई है। बी.एस.एन.एल. हिमाचल के मुख्य प्रबंधक अरुण अग्रवाल ने शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्राहकों की इंटरनैट 4जी सेवा की मांग को देखते हुए बी.एस.एन.एल. ने 4जी सेवा शुरू कर दी है और आने वाले समय में बी.एस.एन.एल. इसका विस्तार करते हुए प्रदेश के 450 स्थानों पर 4जी सेवा शुरू करेगा। शिमला शहर में यह 4जी सेवा शुरू नहीं हुई है। शिमला के लोगों के लिए यह सेवा 5 महीने के बाद ही शुरू हो पाएगी।

एक महीने के लिए मुफ्त मिलेगा 5 जी.बी. डाटा

अरुण अग्रवाल ने कहा कि बी.एस.एन.एल. 4जी सेवा के लिए ग्राहक जो अभी 3जी सिम इस्तेमाल कर रहे हैं वे 3जी उपभोक्ता अपने सिम कार्ड को 4जी में पोर्ट करवा सकते हैं या नई सिम भी ले सकते हंै। 4जी सिम अपग्रेड ऑफर के हिस्से के रूप में, बी.एस.एन.एल. मौजूदा बी.एस.एन.एल. ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों के लिए एक महीने के लिए 5 जी.बी. डाटा मुफ्त प्रदान करेगा। इस दौरान बी.एस.एन.एल. ने एच.पी. सर्कल कैलेंडर 2019 को भी लॉन्च किया गया।

Vijay