केंद्र सरकार के खिलाफ BSNL के कर्मचारियों ने निकाली रैली

Wednesday, Nov 14, 2018 - 05:13 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला में बुधवार को बी.एस.एन.एल. के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। यह रैली बी.एस.एन.एल. कार्यालय चीलगाड़ी से शुरु हुई जो कि डाकघर धर्मशाला में खत्म हुई। रैली का आह्वान अखिल भारतीय स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्त यूनियनों और एसोसिएशन ने किया था। इस रैली में कांगड़ा और चंबा से आए हुए 200 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। सतेंदर गौतम ने कहा कि हमारी मांगो को लेकर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 


उन्होंने कहा कि आज जब बीएसएनएल सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण घाटे में है तो सरकार बीएसएनएल की स्थापना के समय लिखित में दिए वायदे के अनुसार आर्थिक सहायता देने से मुकर रही है। कर्मचारी और अधिकारी देश वासियों को निजी कंपनियों से बेहतर सेवा देना चाहते हैं परन्तु सरकार बीएसएनएल को 4जी और 5 जी  स्पेक्ट्रम नहीं दे रही। कर्मचारियों के वेतनमान जनवरी दो हज़ार से देय है परन्तु सरकार का रवैया नकारात्मक है। कर्मचारी हित में दूरसंचार विभाग मंत्री के आदेशों को भी नहीं मान रहा और कर्मचारियों को टरकाया जा रहा है।

Ekta