लेहड़ के BSF जवान की दिल्ली में मौत, कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान हुआ था ये हादसा

Friday, Feb 22, 2019 - 07:53 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव लेहड़ के बी.एस.एफ. जवान राजेंद्र कुमार गौतम की प्रयागराज में एक व्यक्ति को डूबने से बचाते हुए आई चोट के बाद एम्स अस्पताल दिल्ली में उपचार के भर्ती करवाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो गांव का माहौल बेहद गमगीन हो गया हो गया। वहीं राजकीय समान्न के साथ अंत्येष्टि सेना की टुकड़ी प्रसासनिक अधिकारीयों और विधायक झंडूता जेआर कटवाल ने श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार गौतम की ड्यूटी कुछ समय पहले ही कुंभ मेले में लगी थी। 19 फरवरी को जब वह कुंभ मेले में सेवाएं दे रहे थे तो उसी दौरान एक व्यक्ति को डूबते हुए देखकर उन्होंने उसको बचाने के लिए पानी में जैसे ही छलांग लगाई तो उनकी गर्दन पानी के अंदर एक पौड़ी से टकरा गई, जिसके बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया। 20 फरवरी को उनकी गर्दन का ऑप्रेशन किया गया लेकिन 21 फरवरी रात को उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे मां लीला देवी, पत्नी चंचला देवी और 2 लड़कियां (एक 6 वर्ष व दूसरी डेढ़ वर्ष) छोड़ गए हैं।

वर्ष 2004 में फौज में भर्ती हुए थे राजेंद्र कुमार गौतम

राजेंद्र कुमार गौतम वर्ष 2004 में फौज में भर्ती हुए थे। बी.एस.एफ. में एक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे एन.डी.आर.एफ. में चले गए थे। उनकी मृत्यु का समाचार प्राप्त होने के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। दिल्ली से शव लाने के लिए उनका छोटा भाई चला गया है और देर रात तक शव घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Vijay