Watch Video: भाई बना हैवान, अपनी ही बहन के साथ लांघी दरिंदगी की हदें

Tuesday, Sep 19, 2017 - 11:25 AM (IST)

सोलन: हिमाचल के सोलन में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी भाई ने दरिंदगी की सारी हदें लांघ दी। भाई ने अपनी ही विधवा बहन का कान और अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं नशे में धुत्त भाई ने अपने दांतों से उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म कर दिए। वह सारी रात अपनी बहव को प्रताड़ित करता रहा। वारदात के बाद वह मौके पर फरार हो गया। घटना रविवार देर रात की है। बहन अपने भाई के आगे चिल्लाती रही लेकिन उसने उस पर कोई रहम नहीं किया  और न ही कोई उसकी मदद के लिए आया। बताया जाता है कि जब सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो महिला जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसका मेडिकल करवाया। 




कान और हाथ का अंगूठा चबाकर अलग किया

उधर, पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि महिला का भाई दिव्यांग है। आरोपी की पहचान मंगतराम (34) निवासी धोबीघाट के रूप में हुई है, जबकि पीड़ित महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। महिला ने बताया कि उसका भाई देर रात शराब के नशे में घर आया और उसका दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा खोला तो उसके साथ झगड़ा करने लग गया। उसने महिला की पिटाई शुरू कर दी। पहले उसने डंडे से अपनी बहन पर हमला किया। उसके बाद दांतों से उसका कान और हाथ का अंगूठा चबाकर अलग कर दिया।  



पहले भी मारपीट कर चुका है भाई
महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसका भाई उसके साथ मारपीट कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने तथा बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि महिला ने बलात्कार के प्रयास की बात नहीं कही है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आई है। सिटी चौकी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। महिला व उसके पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं।