इंदौरा की विदुषी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झटका ब्रॉन्ज मैडल

Wednesday, Jan 22, 2020 - 09:41 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): लड़कियों में किसी भी तरह की प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हें मौका और मंच देने की। यह बात प्रमाणित की है इंदौरा के गांव घंडरां की विदुषी कटोच ने। वह पंजाब की राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की तरफ से खेलती है। इस बार विदुषी का चयन खेलो इंडिया अंडर-21 यूथ की पंजाब महिला वर्ग टीम में हुआ और गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ इवैंट में पंजाब टीम ने तमिलनाडु को 81-61 के अंतराल से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया।

इससे पहले भी विदुषी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुकी है। उसकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है तो वहीं इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने विदुषी व उसके परिवार को बधाई दी व उसे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Vijay