BRO ने बहाल किया मनाली-केलांग-दारचा मार्ग, जानिए कहां बने हिमस्खलन के प्वाइंट

Monday, Dec 14, 2020 - 10:52 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): बीआरओ ने लाहौल घाटी की सड़कों को बहाल कर दिया है। सड़कें बहाल होने से घाटी में फोर व्हील ड्राइव वाहन दौडऩे लगे हैं लेकिन घाटीवासियों को अभी बस सेवा का इंतजार है। ताजा बर्फबारी से मनाली-केलांग-दारचा सहित तांदी-संसारी मार्ग बंद हो गया था। शनिवार को मौसम खुलते ही बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दारचा तक सड़क बहाल कर दी है। सड़क में बर्फ  होने से अभी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है लेकिन फोर व्हील ड्राइव वाहन चलना शुरू हो गए हैं।

घाटी में अभी भी बनी हुई है हिमस्खलन की आशंका

घाटी में मौसम साफ  हो गया है लेकिन हिमस्खलन की आशंका अभी भी बनी हुई है। सोलंगनाला से तांदी पुल तक जगह-जगह हिमस्खलन के प्वाइंट चिन्हित हैं। लाहौल निवासी दीपक, बिमला, शांता देवी व जगदीश ने बताया कि घाटी की सड़कें बहाल हो गई हैं लेकिन छाया वाली जगह सड़क में बर्फ जमने से जोखिम बरकरार है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच ही मनाली-केलांग के बीच सफर करें।

Vijay