सांसद भारत दर्शन यात्रा कर लौटीं मेधावी छात्राएं, अनुराग का किया धन्यवाद

Wednesday, Dec 12, 2018 - 04:07 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर की पहल रंग लाई है और 40 मेधावी छात्राओं का दल भारत दर्शन करके वापस लौटा है। मेधावी छात्राओं ने दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे के साथ-साथ राष्ट्रपति के साथ भी भेंटवार्ता की है। सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने गत माह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 40 मेधावी छात्राओं का जो समूह  दिल्ली, बेंगलुरु तथा पूणे के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा था, उसमें से 9 छात्राएं मैत्री, वंशिका, दीक्षा शर्मा, ममता शर्मा, प्रियंका, विभूती शर्मा, आकृति, कनिका ठाकुर तथा स्मृति आज हमीरपुर पहुंची।

नामुमकिन जगहों पर जाने का मिला मौका

सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के बाद हमीरपुर पहुंची छात्राओं ने बताया कि इस तरह सांसद  द्वारा मेधावी छात्राओं के लिए की गई पहल सराहनीय है और इससे बाकी बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान कई ऐसी जगहों पर भी जाने का मौका मिला जहां जाना नामुमकिन सा था। सभी छात्राओं ने सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त  किया।

दिल्ली से करवाई थी नि:शुल्क हवाई यात्रा

उल्लेखनीय है कि सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद अनुराग ठाकुर ने मेधावी बच्चों को लग्जरी बस के माध्यम से हमीरपुर से दिल्ली तथा दिल्ली से नि:शुल्क हवाई यात्रा के माध्यम से पूणे तथा बेंगलुरु के लिए भेजा था।

Vijay