लाहौल में हिमखंड गिरने से चौखंग पुल क्षतिग्रस्त, 3 गांवों का सम्पर्क कटा

Friday, Feb 01, 2019 - 09:41 PM (IST)

मनाली: लाहौल घाटी के चौखंग में हिमखंड गिरने से चौखंग पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से प्रदेश सरकार को 25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। यह पुल वाहन योग्य था और 3 गांवों को जोड़ता था, जिसके क्षतिग्रस्त होने से मूरिंग पंचायत के 3 गांवों छोगजिंग, गवाड़ी और नेंनगाहर का सम्पर्क कट गया है। गिरे हिमखंड से ग्रामीणों को कोई नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन पुल हिमखंड की चपेट में आ गया।

पुल टूटने से पी.डब्ल्यू.डी. को 25 लाख का नुक्सान

मूरिंग पंचायत के प्रधान गणेश लाल ने बताया कि इससे पहले भी इस नाले में हिमखंड गिरा था, जिससे थिरोट विद्युत परियोजना के बांध को नुक्सान पहुंचा था। प्रधान ने बताया कि पुल टूटने से ग्रामीणों में मायूसी का माहौल है। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के एस.डी.ओ. अनूप ने बताया कि पुल टूटने से विभाग को लगभग 25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पुल के पास ही नया पुल भी बनाया जा रहा है।

Vijay