रिश्वत मामला: भांजे का बैंक खाता बन सकता है अहम सबूत

Friday, Sep 21, 2018 - 01:15 PM (IST)

चम्बा (विनोद): काम के बदले रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धरे गए विकास खंड किलाड़ (पांगी) तैनात कनिष्ठ अभियंता को शुक्रवार देर शाम को जिला मुख्यालय में अदालत के समक्ष पेश किया गा। अदालत ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए विजीलैंस विभाग के एस.पी. धर्मशाला बिमला गुप्ता ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान इस मामले से पूरी जानकारी के साथ ऐसे अन्य मामलों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। 

वीरवार को विजीलैंस विभाग की टीम ने 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कनिष्ठ अभियंता से मामले से संबन्धित पूछताछ प्रक्रिया को अंजाम दिया तो दोपहर बाद टीम ने आरोपी को लेकर चम्बा जिला मुख्यालय का रुख किया जहां उसे पेश अदालत के समक्ष पेश किया जाना था। पुख्ता जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने के आरोप में धरे गए आरोपी विकास खंड किलाड़ के कनिष्ठ अभियंता प्रेम सिंह के खिलाफ सबसे अहम कड़ी विजीलैंस के हाथ उसके भांजे का बैंक खाता लगा है क्योंकि इस बैंक खाते से यह पता चल पाएगा कि अब तक यह कनिष्ठ अभियंता कितनी रिश्वत की राशि जमा करवा चुका है। भांजे के खाते की जांच प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए भी विजीलैंस विभाग ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। 

Ekta