Breaking : कांगड़ा से आई अच्छी खबर, 6 संक्रमितों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Thursday, Jun 04, 2020 - 02:15 PM (IST)

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों के ठीक होने की खबरें में सामने आ रही है। गुरूवार को कांगड़ा में 6 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये सभी डीसीसीसी बैजनाथ में भर्ती थे। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को घर भेजने की तैयारी की जा रही है। अब सभी को 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इनमें से 3 झोल धर्मशाला, 2 लाम्बागांव से और 1 भावरना से संबंधित है। कांगड़ा में अब ठीक हुए व्यक्ति की संख्या 45 हो गई है। 
 

Edited By

prashant sharma