Breaking : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 05:55 PM (IST)

मंडी (रजनीश): पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक होने की सूचना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण क्लाॅटिंग होने से स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अभी वह क्षेत्रीय जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीते 4 मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ। यहां से पंडित सुखराम को कुल्लू लाया गया, जहां से वीरवार रात को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।
PunjabKesari, Former Union Minister  Pandit Sukhram Image

बता दें कि पंडित सुखराम की आयु 95 वर्ष है, वहीं परिवार के सदस्य भी क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मौजूद हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डाॅ. डीएस वर्मा ने  बताया कि पंडित सुखराम को अस्पताल में भर्ती कर लिया है तथा उनका उपचार किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News