लोकसभा उपचुनाव में नोटा का प्रयोग करेंगे ब्राह्मण

Thursday, Oct 28, 2021 - 11:49 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : ब्राह्मण समाज की लगातार उपेक्षा को देखते हुए प्रदेश ब्राह्मण सभा ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में नोटा का प्रयोग करने का निर्णय किया है। इस बारे सूचना देते हुए प्रदेश ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष त्यागी ने बताया कि प्रदेश में जितने भी उपचुनाव हो रहे हैं, किसी एक भी सीट पर ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दी गई है। लोकसभा की 4 सीटों में कांगड़ा पर अनुसूचित जनजाति, हमीरपुर में राजपूत, शिमला में अनुसूचित जाति के सांसद हैं। मंडी सीट ब्राह्मण सांसद के निधन से खाली हुई है जिस पर ब्राह्मण उम्मीदवार का हक बनता है। ब्राह्मण सभा के बार-बार अनुरोध के बावजूद ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की गई अतः मंडी लोकसभा उपचुनाव में लगभग अढ़ाई लाख ब्राह्मण वोटर नोटा दबाएंगे। यह फैसला कार्यकारिणी की आपात बैठक में किया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुण प्रकाश महासचिव एस.आर. अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष त्यागी, अतिरिक्त महासचिव बलवीर शर्मा, कुल्लू जिला अध्यक्ष देवराज शर्मा, मनमोहन गौतम व राम कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव बारे निर्णय स्थानीय जिला यूनिटों के विवेक पर छोड़ा गया है।
 

Content Writer

prashant sharma