इंजैक्शन से नशा लेते लड़के-लड़कियां पकड़े, वीडियो वायरल

Sunday, Jun 17, 2018 - 10:46 AM (IST)

कुल्लू : जिला मुख्यालय से सटे बंदरोल इलाके में एक पार्क के किनारे इंजैक्शन से नशा ले रहे 4 लड़के व लड़कियों को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया। जैसे ही महिलाओं ने इन्हें दबोचने के लिए घेरा डाला तो दो लड़के और एक लड़की मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।  एक लड़की को महिलाओं ने पकड़ कर उसकी क्लास ली। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं द्वारा लड़की से पूछताछ का मोबाइल से वीडियो बना डाला। यह वीडियो वायरल हो गया है। महिलाओं द्वारा लड़की से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। लड़की ने महिलाओं को बताया कि वे सीरिंज मैडीकल स्टोर से लेते हैं। उसने बताया कि दिल्ली से कुछ लोग यह दवाई सप्लाई करते हैं। इंजैक्शन से नशा लेने वाले कुछ अन्य लड़कों के भी लड़की ने नाम बताए हैं।
 

kirti