अटल जी की अस्थियां दिल्ली से रवाना, हिमाचल की 5 नदियों में होगा विसर्जन

Wednesday, Aug 22, 2018 - 07:52 PM (IST)

पालमपुर: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हिमाचल की पांचों नदियों में विसर्जित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा तथा वहां से अस्थियों का कलश लेकर हिमाचल वापस आया। अस्थि का कलश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपा गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय गद्दी मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने बताया कि अस्थियों को पूरे देश की विभिन्न नदियों में विसर्जित करने के लिए पूरे देश भर से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि आए हुए थे।

हिमाचल से ये नेता रहे शामिल
हिमाचल से अस्थि कलश लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमाचल सरकार में परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. महेंद्र धर्माणी तथा गद्दी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर दिल्ली गए हुए थे। त्रिलोक कपूर ने बताया कि इन अस्थियों का विसर्जन कब और किसके द्वारा किया जाना है इस संदर्भ में भाजपा की प्रदेश स्तर की बैठक में तय किया जाएगा।

Vijay