बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के पास पेड़ से टकराई चलती बस, आधा दर्जन यात्री घायल (Video)

Thursday, May 03, 2018 - 03:12 PM (IST)

ऊना (अमित/हिमांशु): ऊना के अम्ब में बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस के साथ हादसा हो गया। जहां बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घटना बुधवार देर रात की है। जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा रोडवेज की बस (HR 99- 2665) ऊना की तरफ आ रही थी, रात करीब साढ़े 12 बजे चल रहे तूफान-आंधी की वजह से बस पेड़ से टकरा गई, जिससे यात्रियों को चोटें आई हैं।


बस करनाल से बैजनाथ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मुशक्त के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। साथ ही चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Ekta