मनाली पहुंची बॉलीवुड 'क्वीन', नए घर में मनाएंगी दिवाली (PICS)

Tuesday, Nov 06, 2018 - 04:54 PM (IST)

मनाली: बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत मनाली पहुंच गई हैं। वह इस बार दिवाली अपने घर सिमसा में मनाएंगी। कंगना सोमवार सुबह हवाई सेवा द्वारा भुंतर पहुंची और वहां से वाहन द्वारा मनाली आईं। कंगना रणौत इन दिनों 'मणिकर्णिका' फिल्म में व्यस्त हैं। 3 वर्ष पहले कंगना ने मनाली में अपना आशियाना बनाया है। वह मुंबई की व्यस्ततम जिंदगी से अपने लिए सुकून के कुछ पल निकाल कर समय-समय पर पहाड़ों का रुख कर लेती हैं। इस साल कंगना तीसरी बार अपने घर मनाली आई हैं।
 
कंगना के पिता अमरदीप ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए आज मनाली पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार संग मनाली में दिवाली मनाएंगी और आराध्य देव कार्तिक स्वामी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लेंगी। उसने इस साल अपना जन्मदिन भी मार्च महीने में मनाली में ही मनाया था।


कंगना के आशियाने के ठीक सामने वाले पहाड़ हामटा में 2 से अढ़ाई फुट बर्फ पड़ी हुई है। कार्तिक स्वामी के पुजारी केशव राम शर्मा और पड़ोसी शोभा व पूनम ने बताया कि वह जब भी मनाली आती हैं, तो आराध्य देव कार्तिक स्वामी के मंदिर में माथा जरूर टेकती हैं।  


 

Ekta