इस खास मकसद काे पूरा करने मनाली पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत

Wednesday, Mar 18, 2020 - 09:00 PM (IST)

मनाली (सोनू): बॉलीवुड क्वीन एवं हिमाचल की बेटी कंगना रणौत अपना जन्मदिन परिजनों संग अपने मनाली घर में मनाएंगी। कंगना जन्मदिन का जश्न मनाने के साथ-साथ सुकून के पल बिताने मंगलवार को मनाली पहुंचीं तथा 23 मार्च को अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगी। कंगना ने यहां पहुंचकर अपने भांजे पृथ्वी के साथ कुछ पल बिताए। जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां हो गई हैं। कंगना का परिवार भी मनाली पहुंच गया है।

पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना के जन्मदिन के लिए मुंबई से भी उनके कुछ दोस्त मनाली आ रहे हैं। कंगना हर साल जन्मदिन परिजनों संग अपने कार्तिकेय बंगले में ही मनाती हैं। इस बार कोरोना वायरस के चलते कंगना कुछ दिन पहले ही मनाली आ गई हैं।

Vijay