मैक्लोडगंज की वादियों में छुट्टियां बिताने पहुंची बॉलीवुड की दंगल गर्ल (Watch Pics)

Friday, Aug 23, 2019 - 12:48 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मैक्लोडगंज की वादियों में बॉलीवुड की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख छुट्टियां बिताने पहुंची है। फातिमा ने इन दिनों इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है, जिनमें वह ट्रैकिंग करती नजर आ रही हैं।


मैक्लोडगंज के नैसर्गिक सौंदर्य में वो पिछले एक सप्ताह से ठहरी हुई है।


दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री फातिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करती रहती हैं। बता दें कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट भूत पुलिस की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें सैफ अली खान और अली फजल सह-कलाकार होंगे।


फातिमा को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 से ज्यादा साल हो गए हैं। हालांकि, उन्हें पहचान 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से मिली। आखिरी बार फातिमा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018) में दिखाई दी।

Ekta