चुनाव की थकान मिटाने मनाली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सनी देयोल

Tuesday, May 21, 2019 - 12:19 PM (IST)

मनाली: बॉलीवुड अभिनेता सनी दयोल चुनावों की थकान मिटाने मनाली पहुंच गए हैं। सनी दयोल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। वह चुनावों में काफी व्यस्त रहे। चुनाव संपन्न होते ही सनी थकान मिटाने मनाली पहुंच गए हैं। बता दें कि उनका मनाली से गहरा नाता रहा है। सनी ने अपने बेटे कर्ण दयोल को लेकर एक फिल्म पल-पल दिल के पास भी बनाई है। इस फिल्म की लॉचिंग जुलाई में होने जा रही है। इस फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग भी मनाली की वादियों में हुई थी। उनके दोस्त विक्रम ने बताया कि सन्नी दयोल चुनाव की थकान मिटाने मनाली पहुंच गए हैं। वह मनाली में आराम करने के बाद बुधवार को गुरदासपुर लौट जाएंगे। मनाली निवासी सत्यम, आर्यन और मनीषा बौद्ध ने बताया कि सनी नेक दिल के इंसान है और वो जरूर विजयी होकर दिल्ली पहुंचेंगे। 



 

Ekta