मोड़ते समय अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरी बोलेरो, चालक घायल

Friday, Dec 25, 2020 - 05:46 PM (IST)

चम्बा(काकू)चम्बा-भरमौर एन.एच. पर मैहला पुल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर रावी में गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद बोलेरो चालक अजय कुमार पुत्र जयकरण निवासी घरेड़  मैहला पुल के पास गाड़ी को मोड़ रहा था। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रावी में गिर गई। इससे वह घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल के ब्यान दर्ज किए। गाड़ी रावी में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एस.पी. अरुल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kaku Chauhan