चम्बा-बनीखेत NH पर खाई में गिरी बोलैरो गाड़ी, 4 घायल

Sunday, Jun 10, 2018 - 10:05 PM (IST)

चम्बा: चम्बा-बनीखेत राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बोलैरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत के चलते मैडीकल कालेज टांडा में रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब पौने 2 बजे जब एक बोलैरो गाड़ी (एच.पी.37-डी-6679) में सवार होकर 22 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी गांव करोड़ी, मनीष कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव सरोल, अनुप कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव राजनगर व अर्पित पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव श्यामनगर धर्मशाला जिला कांगड़ा कहीं जा रहे थे।


कांदू नामक स्थान पर खाई में जा गिरी गाड़ी
जब उनकी गाड़ी वापसी पर कांदू नामक स्थान पर पहुंची तो एकदम से गाड़ी सड़क से सीधे खाई में जा गिरी। इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उसने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया। घायलों में अर्पित को मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay