राख-धनाड़ा मार्ग पर बोलैरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 04:46 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): उपमंडल मैहला के राख -धनाड़ा मार्ग पर बोलैरो कैंपर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास (३०)  पुत्र सूट्टू राम निवासी गांव उआं डाकघर दाड़वीं तहसील व जिला चम्बा के तौर पर की गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार देर शाम विकास गाड़ी लेकर सामरा से राख की  तरफ जा रहा था। जब टिपरा के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढक गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद विकास को उपचार के लिए मैडीक ल कालेज चम्बा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों व चश्मदीद लोगों के ब्यान दर्ज करके हादसे की जांच शुरू की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उधर डी.एस.पी  चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने बताया के दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। हादसे की जांच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News