कुछ समय से लापता था 24 वर्षीय युवक, अब इस हालत में मिला शव...इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 01:01 PM (IST)

Kangra News : जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 निवासी राघव (24 वर्षीय), पुत्र राकेश कुमार का शव शुक्रवार देर रात अप्पर चौगान बाजार स्थित उसकी किराए की दुकान से बरामद हुआ। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, राघव कुछ समय से लापता था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश के दौरान पुलिस को अप्पर चौगान स्थित दुकान में राघव का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया।

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma