Bilaspur: गोबिंद सागर झील में डूबे नाबालिग लड़के का शव बरामद, 2 दिन पहले हुआ था हादसा

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 05:10 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के धराड़सानी में 2 दिन पूर्व गोबिंद सागर झील में डूबे 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र विजय राम का शव शुक्रवार को बरामद हाे गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमन का शव झील में ही तैरता हुआ मिला। झील में जहां अमन डूबा था, शव उससे करीब 20-25 फुट आगे मिला। पुलिस व स्थानीय लोगों ने अमन के शव को झील से बाहर निकाला। पानी भर जाने से शव बहुत ज्यादा फूल चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

गौरतलब है कि गत बुधवार शाम को अमन अपने 2 दोस्तों के साथ धराड़सानी में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ। विसर्जन के पश्चात वह दोस्तों के साथ गोबिंद सागर झील में नहाने लगा और डूब गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस मामले में पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के अनुसार कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News