मणिमहेश में महिला सहित मिले तीन लोगों के शव

Monday, Sep 13, 2021 - 04:57 PM (IST)

चंबा : प्रदेश के चंबा जिले के पवित्र धार्मिक स्थल मणिमहेश में एक महिला सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। हालांकि, शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलते ही भरमौर पुलिस रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शवों को भरमौर लाया जा रहा है। प्रशासन ने आंशका जताई है कि ऑक्सीजन की कमी से इनकी मौत हुई है। बता दें कि रविवार को भी पवित्र मणिमहेश के कमलकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे कैलाश के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। डलहौजी के तीन युवक कैलाश की परिक्रमा करके मणिमहेश की तरफ आ रहे थे। तब युवकों ने शव को देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस जवान और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रशासन ने कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा पर रोक लगाई है। फिर भी लोग चोरी छिपे यात्रा पर जा रहे हैं।
 

Content Writer

prashant sharma