आरा मशीनों में छापेमारी के दौरान 2 गुटों में खूनी झड़प, 3 लोग घायल

Saturday, Aug 04, 2018 - 10:43 PM (IST)

पांवटा साहिब: गिरिपार क्षेत्र की भंगानी में संचालित एक आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान 2 आरा मशीनों को सीज किया गया। छापेमारी के बाद आरा मशीन के पास 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार वन विभाग को शिकायत मिली थी कि भंगानी क्षेत्र में संचालित आरा मशीन में अवैध लकड़ी लाई जाती है। इसके बाद वन विभाग नाहन व पांवटा साहिब के डी.एफ .ओ. की अगुवाई में करीब 20 कर्मचारियों ने छापेमारी की।

लोगों के बीचे चलने लगे डंडे व पत्थर
वन विभाग की टीम आरा मशीन में लकड़ी के नगों की गिनती कर रही थी कि इस दौरान आरा मशीन संचालक के लोगों व कुछ स्थानीय लोगों के बीच डंडे व पत्थर चलने लग गए। इसमें 3 लोग शराफ त अली, लियाकत अली व राजकुमार घायल हो गए। वन विभाग पांवटा साहिब के डी.एफ .ओ. कुनाल अंग्रिश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरा मशीन पर छापेमारी की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डी.एस.पी. पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Vijay