BJP ने PM Modi के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

Tuesday, Sep 17, 2019 - 03:48 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ने भाजपा ने पी.एम. नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण का आयोजन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। रक्तदान शिविर में करीब 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिन्हे जिला भाजपा की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। वहीँ भाजपा नेताओं ने अस्पताल में उपचारधीन करीब 250 मरीजों को फल भी वितरित किए।

मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पी.एम. मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा देशभर में पी.एम. मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह में भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे, वहीँ सरकार की योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को दिलाएंगे।

कांग्रेस के हिमाचल अाॅन सेल नारे में थोड़ी भी सच्चाई नहीं

भाजपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सरकार पर प्रदेश की संपत्तियों को बेचने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में युवाओं को रोजगार और प्रदेश में निवेश के लिए कोई काम नहीं किया और अब जब जयराम सरकार इस दिशा में काम कर रही है तो अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए कांग्रेस अपने पुराने नारे हिमाचल ऑन सेल का शोर मचा रही है,जिसमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है।

Vijay