ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र, जानिए क्या है वजह

Sunday, May 26, 2019 - 05:41 PM (IST)

अर्की: लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कर्नल धनी राम शांडिल की हार से आहत होकर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल गुप्ता ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भेजा दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शाडिल को अर्की विस क्षेत्र से लीड न मिलने तथा चुनाव में मिली हार से आहत होकर मैंने यह पग उठाया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं तथा अब कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य करेंगे।

Vijay