मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

Saturday, Jun 30, 2018 - 03:01 PM (IST)

सोलन (चिनमय): मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर कसौली और परवाणु में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उदेश्य भाजपा के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था, जिसमें युवा मोर्चा के सदस्यों ने बाइक रैली निकाल कर कसौली विधानसभा क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। इस रैली में मंडल महामंत्री मदन मोहन मेहता, जे.जे. बोर्ड के सदस्य राज कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी चंदन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का चहुंमुखी विकास
इस मौके पर मंडल महामंत्री ने बताया कि मोदी सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल अभूतभूर्व रहा है और बाइक रैली निकाल कर 4 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारा दिया था, उसमें वह बेहद खरे उतरे हैं और उनके नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

Vijay