भाजयुमो ने लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

Monday, Nov 05, 2018 - 12:20 PM (IST)

देहरा : भाजयुमो संगठनात्मक जिला देहरा की बैठक रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर की अध्यक्षता में  हुई। बैठक में देहरा जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा ने चुनावों के मद्देनजर अपने आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की जयराम सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। इस दौरान नीतिन ठाकुर ने ग्राम केंद्र एवं बूथ स्तर तक नियुक्तियां की गईं तथा तीनों मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां भी की गईं। देहरा मंडल से राजेश नंदपुरी को जिला प्रवक्ता, रविंद्र सोनू को कोषाध्यक्ष व राजेश शर्मा विकी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

 इस बैठक में जिला महामंत्री रमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जसवां परागपुर मुकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष देहरा रमणीक, जिला उपाध्यक्ष सुधीश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष विकास लाल ठाकुर, जिला सचिव परीक्षित चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अविनाश सेठी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेश नंद पुरी व देहरा मंडल महामंत्री अंकुश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kirti