भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर किया शहीदों को नमन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 06:05 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): आजादी की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदर मंडल इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। कंदरौर से जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं ने भारत माता की जय जैसे उदघोष लगाए। अहम बात यह रही कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए देश के 5 राज्यों के प्रभारी बनाए गए बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने तिरंगा यात्रा में न केवल उपस्थिति दर्ज करवाई बल्कि खुद दोपहिया वाहन चलाते हुए इसका नेतृत्व भी किया। शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्होंने और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
PunjabKesari

कंदरौर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चांदपुर, कोठी चौक, रौड़ा सैक्टर, गुरुद्वारा चौक, काॅलेज चौक व कोर्ट रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, जिला परिषद अध्यक्षा विमला, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा, बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल, सदर मंडल अध्यक्ष अक्षय ठाकुर, रविंद्र चौधरी, सौरव गौतम, विशालदीप वर्मा, अतुलपाल दास, अजय ठाकुर, अश्वनी शर्मा, सतीश शर्मा, अभय कटोच, अभिषेक व अनिल समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News