भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में फूंका ममता बनर्जी का पुतला

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 05:29 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफि ले पर हुए हमले पर घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में रोष प्रदर्शन किया। घुमारवीं भाजपा मंडल, युवा मोर्चा, शहरी इकाई व अन्य कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला जलाया। सभी ने हमले की निंदा की। उन्होंने हमले को टीएमसी की कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आज पिछड़ा हुआ राज्य है।

मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफि ले पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था, साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भारी रोष पनप रहा है। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार व तृणमूल कार्यकत्र्ताओं की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के इन काले कारनामों का जवाब देगी।

इस मौके पर घुमारवीं मंडल के कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा, शहरी इकाई अध्यक्ष कर्मचंद, किसान मोर्चा के महामंत्री पंकज चंदेल, संदीप, कुलदीप, अनिल, सुरजीत, भाग सिंह, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल, पूर्व अध्यक्ष विकाश राव, युवा मोर्चा महामंत्री व मंडल प्रभारी मनोज चंदेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष कमल महाजन, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News