2022 के विधानसभा चुनावों में फिर जीतेगी भाजपा: गोविंद सिंह ठाकुर

Thursday, Apr 08, 2021 - 05:41 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : प्रदेश के 4 नगर निगम चुनावों व कुल्लू जिला के 2 नगर पंचायत चुनावों के सेमीफाइनल में भाजपा ने मंडी और धर्मशाला में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद भाजपा मंडी संसदीय सीट और कांगड़ा की विधानसभा में उपचुनाव के साथ भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों में सरकार के रिपीट करने का दावा कर रही है। शिक्षा भाषा, कला एवं सस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर न बताया कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी नहीं है और नगर निगम मंडी और धर्मशाला में पूर्ण बहुमत के साथ जीता है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन में थोड़ी कसर रही है लेकिन पालमपुर में हम से थोड़ी सी कसर रही है। 2022 में प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगें। उन्होंने कहा कि सेमीफाईनल भाजपा जीती है, लेकिन नगर निगम पालमपुर हमसे कुछ कमी रही है। हो सकता है कि वहां के लोगों को नगर निगम बनाने पसंद नहीं आया हो और बनने के बाद क्या क्या फायदें होंगे यह बता पाने में हम असफल रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत की प्रथा लगातार जारी रहेगी। 

इसके पूर्व उन्होंने जिला परिषद कुल्लू के सभगार में जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ कोविड-19 के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे है। उपायुक्त कुल्लू डाॅक्टर ऋचा वर्मा ने कोविड-19 के प्रबंधों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जिला में वर्तमान में 109 एक्टिव मामले हैं। कुल 4645 लोग अभी तक पाॅजिटिव पाए गए हैं, 4441 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 88 लोगों की मौत हुई है। जिला में स्वस्थ होने की दर 95.6 प्रतिशत, पाॅजिटिविटी दर 6.93 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत है। प्रस्तुति में दर्शाया गया कि जिला में कुल 66,966 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा गांव-गांव जाकर भी सैंपल लिए जाएंगे, इसके लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है।

संस्कृति मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के बचाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी तैयारियों को लेकर बैठक की है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के क्षेत्रीय अस्पताल के डीसीएससी में 100 विस्तारों वाला ऑक्सीजन की सुविधा है। 20 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। जिसमें पांचों ब्लॉकों में आरटीपीसीआर और रैपिंड एंटीजन की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में समर पर्यटन सीजन आने वाला है जिसको लेकर लोगों में कोई भी पैनिक क्रिएट न हो जिसके लिए कोरोना काल में एसओपी के हिसाब से नियमों का पालन पर्यटक व पर्यटन कारोबारी करें जिससे पर्यटन व्यवसाय निरंतर रूप से चले। इसके लिए एसडीएम लेबल की कमेटी गहनता से विचार कर योजना तैयार करें जिससे किसी प्रकार का कोई नकारत्मक असर न पड़े।
 

Content Writer

prashant sharma