धूमल का ऐलान, फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देगी भाजपा

Wednesday, Feb 22, 2017 - 10:43 PM (IST)

मंडी: सत्ता में आने पर फोरलेन प्रभावितों को भाजपा चार गुना मुआवजा देगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा औट में किए इस ऐलान के बाद मंडी में अब सियासत गर्मा गई है। उन्होंने यहां प्रभावितों की मांगों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को भी सक्रिय राजनीति में आने का न्यौता दे डाला है। धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने में न नुकर कर रही है। यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा नहीं देती है तो सत्ता में आने पर भाजपा सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देगी।

औट की समस्या को प्रमुखता से उठाया
इस मौके पर औट के फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति के वरिष्ठ सलाहकार भगत राम वर्मा ने औट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि औट 3 विधानसभा क्षेत्रों का केंद्र बिंदु तहसील मुख्यालय के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र है। यहां के 90 प्रतिशत लोग व्यापार पर निर्भर हैं और नागचला से मनाली फोरलेन में सबसे ज्यादा औट ही प्रभावित हो रहा है। यहां का 90 प्रतिशत भाग फोरलेन की जद में आ रहा है परंतु यहां पर अभी तक एन.एच.ए.आई. द्वारा पुनर्वास तथा पुनस्र्थापन का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। औट के सभी प्रभावितों ने एक स्वर में औट के पुनर्वास व पुनस्र्थापन के लिए गुहार लगाई है।