पंजाब चुनावों की तरह नगर निगम चुनावों में भाजपा की हार होगी: राणा

Tuesday, Apr 06, 2021 - 06:16 PM (IST)

बड़सर : नगर निगम सोलन में चुनाव प्रचार थमने के बाद हमीरपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व सुजानपुर विधायक राजेन्द्र राणा ने प्रदेश के चारों नगर निगमों में कागे्रंस की जीत की दावा किया और कहा कि भाजपा का हाल पंजाब की तरह होने वाला है। हमीरपुर के टौणीदेवी में सर्वकल्याणकारी संस्था के महिला मण्डल सम्मान समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करने पहुंचे विधायक राजेन्द्र राणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश का लाभ पार्टी को चुनावों में मिलने जा रहा है। 

टौणीदेवी में आयोजित सर्वकल्याणकारी संस्था के महिला मण्डल सम्मान समारोह में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के महिला मण्डल के सदस्यों को टेंट वितरीत किए गए। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने विधायक राजेन्द्र राणा को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और केक भी काटा। कार्यकम की आगाज दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के युवा विंग के अध्यक्ष व प्रदेश सोशल मीडिया सेल के चैयरमेन अभिषेक राणा, प्रदेश काग्रेंस प्रवक्ता प्रेम कौशल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश सहित कई गणमन्य लोग मौजूद रहे। 

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा ने मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बीच हो रही बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अनिल शर्मा भाजपा में घुटन महसूस कर रहे और भाजपा नेता भी उनका अपमान करने से गुरेज नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगहों पर भाजपा के लोग आए दिन कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक साल में हजारों की संख्या में लोग भाजपा के गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के विरोध करते हुए काग्रेस में शामिल होगें और भाजपा का सूपडा साफ करेगें। इस मौके पर विधायक राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक महिला मण्डल को 12 हजार की राशि देने के साथ महिला मण्डल को टेंट देने की घोषणा भी की। राणा ने कहा कि संस्था ने क्षेत्र की महिला मण्डलों को सातवीं बार सम्मानित करने की निर्णय लिया है और इससें पूर्व भी संस्था ने महिला मण्डलों को  विभिन्न कार्यकमों में समारोह में इस्तेमाल में आने वालें वस्तुऐं भेंट कर चुकी है।

Content Writer

prashant sharma