पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव में इतिहास रचेगी भाजपा: त्रिलोक

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 12:00 PM (IST)

बैजनाथ (सुरिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में आने वाले पंचायत, नगर निकायों में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर इतिहास रचने वाली है जिस प्रकार उसने लोकसभा तथा उप चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है वही स्थिति इन चुनावों में भी कांग्रेस की रहेगी तथा देवभूमि हिमाचल में जयराम ठाकुर तथा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की यह डबल इंजन सरकार ही नहीं है बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कारण अब यह ट्रिपल इंजन पावर सरकार बन गई है। जिससे हिमाचल का विकास सरपट चल रहा है यह बात वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी त्रिलोक कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने विकास के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है और यह सब तभी संभव हो सका है जब मुख्यमंत्री ने सुशासन से प्रदेश में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि काग्रेस आधार ही ध्यान देती है सच्चाई क्या है कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी के भीतर ही वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जयराम ठाकुर की सरकार कोरोना से लड़ने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पी.एम. से खत लिखकर कोरोना वैक्सीन पहले भेजने का आग्रह किया है उनका मानना है कि पंजाब में करोना से ज्यादा मौतें हो रही है। उन्होंने कहा कि वह जयराम ठाकुर का मार्गदर्शन करने की बजाय कैप्टन अमरिंदर सिंह का मार्गदर्शन करते तो पंजाब में कोरोना से यह स्थिति ना होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News