देश में GST लाने और नोटबंदी लागू करने में अरुण जेटली की भूमिका अहम : जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 09:15 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिमला के एतिहासिक गेयटी थिएटर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य रूप से पधारे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने विद्यार्थी जीवन काल से ही लगातार संगठन में रहकर काम किया। जेटली ने केंद्र के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य किया। सीएम ने कहा कि अरुण जेटली ने केंद्र में वित्त मंत्री रहते हुए देश में जीएसटी लाया और नोटबंदी को लागू करने में अहम भूमिका निभाई।

जेटली का हिमाचल से भी रहा है गहरा नाता

वहीं उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का हिमाचल से भी गहरा नाता रहा है। उनका अक्सर हिमाचल में आना-जाना लगा रहता था।  हिमाचल प्रदेश से उनकी कई यादें जुडी हुई हैं और उनका यूं दुनिया को अचानक छोड़ कर चले जाना भारतीय जनता पार्टी और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस दौरान सरकार के सभी मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी अरुण जेटली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News