डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sunday, Apr 14, 2019 - 03:19 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा सोलन अध्यक्ष के.एल. ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, भाजपा सोलन प्रभारी गणेश दत्त शर्मा, रविन्द्र परिहार, राजेश कश्यप, मीरा आनंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस के समय दलितों से होता था सौतेला व्यवहार 

इस अवसर पर राजेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी का नारा लगाया है किया कुछ भी नहीं है। उसी प्रकार दलितों से भी कांग्रेस के समय में सौतेला व्यवहार होता था। जो भी स्कीमें एस.सी./एस.टी. के लिए आती थीं, उनका कोई फायदा नहीं होता था जबकि भाजपा के समय मे इस वर्ग के लिए काम किया जा रहा है।

Vijay