नगर पंचायत तलाई में भाजपा समर्थित प्रत्याशियाें ने जीतीं 7 में से 4 सीटें

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 07:50 PM (IST)

शाहतलाई (हिमल): नगर पंचायत तलाई में कुल 1757 मतदाताओं में से 1524 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें वार्ड नंबर-1 में कुल 266 में से 222 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी को 125 मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित सलोचना को 86 मत मिले, जिसमें सुनीता 22 मतों से विजय हुईं। वार्ड नंबर-2 में कुल 216 मतदाताओं में से 177 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से आजाद उममीदवार विजय कुमार को 104 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित संजय को 72 मत मिले। इस प्रकार विजय कुमार 32 मतों से विजय हुए। वार्ड नंबर-3 में कुल  241 मतदाताओं में से 234 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें पवन कुमार को 73 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित नंद लाल को 161 मत मिले। इस प्रकार नंदालाल 88 मतों से विजय घोषित हुए।

वार्ड नंबर-4 में कुल  317 मतदाताओं में से 266 मत पड़े, जिसमें से कांग्रेस समर्थित सपना देवी को 68 मत मिले व भाजपा समर्थित 195 वंदना देवी को मत मिल जबकि आजाद ममता को 2 मत मिले। इस प्रकार वंदना 127 मतों से विजय घोषित हुईं। वार्ड नंबर-5 में कुल 277 मतदाताओं में से 233 ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिसमें कांग्रेस समर्थित पृथ्वी चंद को 128 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित मदन लाल को 104 मत मिले। यहां पर पृथ्वी चंद 24 मतों से विजय घोषित हुआ। वार्ड नंबर-6 में 212 मतदाताओं में से 196 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां पर कांग्रेस समर्थित विजय कुमार को 81 मत मिले व भाजपा के राज कुमार को 115 मत मिले, जिसमें राज कुमार को 34 मतों से विजय घोषित हुए।

वार्ड नंबर-7 में कुल 228 मतदाताओं में से 196 ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें भाजपा समर्थित नीलम देवी को 84 मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित अंजू शर्मा को 112 मत मिले। यहां पर अंजू शर्मा 28 मतों से विजय हुईं। नगर पंचायत तलाई में 7 में से 4 सीटें भाजपा की झोली में जबकि कांग्रेस की झोली में 2 सीटें आईं। वहीं विजय कुमार ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर विजय होकर तलाई नगर पंचायत का इतिहास बदल दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News