कांग्रेस हाईकमान के फैसले से BJP के आरोपों पर लगी मुहर : रणधीर शर्मा

Thursday, Nov 21, 2019 - 04:16 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की हार के बाद जहां कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया है तो वहीं कार्यकारिणी भंग होने के बाद बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के भंग के निर्णय को भाजपा के आरोपों पर लगी मुहर करार दिया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नेताविहीन और नेतृत्वविहीन पार्टी बताते हुए पार्टी का अस्तित्व का खत्म होने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Vijay