कांग्रेस ने की सोलन की अनदेखी, जयराम सरकार ने दिया नगर निगम का तोहफा : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 09:01 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन को नगर निगम से वंचित रखा। सोलन को सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नगर निगम नहीं बनाया जबकि जयराम सरकार ने सोलन के साथ मंडी व पालमपुर को भी नगर निगम का तोहफा दिया। अब इन शहरों में विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। कांग्रेस ने हमेशा ही हिमाचल के हितों की अनदेखी की है। यही कारण है कि अब कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जितने भी चुनाव हुए उनमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 4 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा नगर निगम चुनाव के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News