BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने साधा निशाना, बोले-सीमैंट विवाद सुलझाने में नाकाम रही कांग्रेस सरकार

Wednesday, Feb 15, 2023 - 07:59 PM (IST)

नाहन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते अभी तक सीमैंट प्लांट विवाद नहीं सुलझ पाया है। इसके चलते हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सीमैंट प्लांट बंद होने के चलते हजारों प्रवासी कामगारों को यहां से पलायन करना पड़ा है। स्थानीय लोग अब रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार ट्रक ऑप्रेटर्ज और सीमैंट प्लांट प्रबंधन के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझा नहीं पा रही है। प्लांट बंद होने से 3 हजार से अधिक ट्रक ऑप्रेटर्ज बेरोजगार हो गए हैं और करीब 5 हजार छोटे कारोबारियों को भी नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

25 फरवरी के बाद जिला स्तर पर होंगे प्रदर्शन
सुरेश कश्यप ने कहा कि जनता को कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के पूरा करने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से प्रदेश में भाजपा ने 620 कार्यालय बंद करने के खिलाफ  हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है जो 25 फरवरी तक चलेगा। 25 फरवरी के बाद जिला स्तर पर प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम करते हुए सरकार ने सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए जो न्यायसंगत नहीं हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay