फतेहपुर में भाजपा की जीत पक्की, अब लड़ाई मार्जिन की : सुरेश कश्यप

Tuesday, Oct 26, 2021 - 09:08 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को फतेहपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि फतेहपुर की जनता ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को 36000 की लीड मिली थी और इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तो मार्जिन की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के समय में गैस सिलैंडर 1300 का मिलता था। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए विकास पर जनता वोट देगी। सुरेश कश्यप ने आजाद प्रत्याशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस समय भाजपा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं। इस समय जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देश में भाजपा काम कर रही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने महंगाई को नियंत्रित करने व पेट्रोल-डीजल से 2020-21 में प्राप्त 3.5 लाख करोड़ राजस्व के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay