Watch Pics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती के भतीजे के साथ भयानक हादसा, खाई में गिरी कार

Monday, Jun 19, 2017 - 02:52 PM (IST)

ऊना: ऊना-नंगल रोड पर दुर्गा कालोनी के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के भतीजे की कार भयानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में भतीजा उमंग बाल-बाल बच गया और उसे हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल का जायजा ले रही है।



स्टेयरिंग लॉक होने से खाई में जा गिरी
बताया जा रहा है कि उमंग अपने घर जलंग्रा-टिब्बा से ऊना की ओर जा रहा था। उसी समय कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से उसको ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।