ऊना में BJP करेगी संगठन मजबूत, 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Saturday, Jul 06, 2019 - 01:45 PM (IST)

ऊना (अमित) : जहां देशभर में आज भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को शुरू की। वहीं ऊना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सत्ती ने कहा कि 3 साल पहले सदस्यता अभियान में भाजपा ने 13 लाख 41 हजार सदस्य बनाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा विशेष अभियान चलाकर जनसंपर्क करेगी और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

वहीँ केंद्र सरकार के बजट को कांग्रेस द्वारा दिशाहीन बताने पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व खुद दिशाहीन हो चूका है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तो कुछ भी बोलने से ही इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के पिछले बजटों को भी दिशाहीन ही बताती थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों ने कांग्रेस को बता दिया है कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और जनता मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों से खुश है।

kirti