सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट मिलने से कांग्रेस में धधक रहा ज्वालामुखी : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 05:47 PM (IST)

देहरा (राजीव): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की पत्नी को टिकट देने से कांग्रेस के अंदर ज्वालामुखी धधक रहा है और 10 जुलाई के बाद यह ज्वालामुखी फट जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते थे लेकिन उनकी मजबूरी है क्योंकि हाईकमान का आदेश है। बिंदल ने कहा कि कोई मजबूर मुख्यमंत्री जनकल्याण नहीं कर सकता। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीनों के शासन में 12 बहानों के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में एक लाख नौकरियां देने वाली कांग्रेस में नौकरी देने वाले संस्थान को ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अव्यवस्था का आलम है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री के करीबी के बेटे को पुलिस ने दूसरे राज्य से शार्प शूटर बुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, चोरी, ड्रग्स और चिट्टे के मामले बड़ रहे हैं। सरकार का ऐसे लोगों को सरंक्षण प्राप्त है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में पति पत्नी और मित्रों को सरकार है। मुख्यमंत्री दो दर्जन से ज्यादा मित्रों को कैबिनेट रैंक और अन्य ओहदे बांट चुके हैं लेकिन गरीबों के लिए उनकी सरकार का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोते रहते हैं अगर खजाना ही खाली है तो विकास कहां से होगा। 

उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उनकी योजना के तहत तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार नहीं किए गए। यदि समय पर त्यागपत्र स्वीकार किए होते तो लोकसभा चुनावों के साथ यह चुनाव भी हो जाते और जनता पार अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। अपने आप को मजबूत मुख्यमंत्री कहने वाले सुक्खू के कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा की चारो सीटें जीती और मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा को बढ़त लेने से नहीं रोक पाए। 

कांग्रेस सरकार ने ताेड़े कर्ज लेने में सारे रिकॉर्ड 
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कांग्रेस सरकार 18 माह में 30 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी  है और 9 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी है। बिंदल ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को चार हजार करोड़ की सहायता प्रदान की लेकिन प्रदेश सरकार ने उसमे भी भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया। बिंदल इन दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की तीनों सीटें भाजपा जीतेगी। इस अवसर पर देहरा के चुनाव प्रभारी विपिन सिंह परमार, सह प्रभारी बिक्रम ठाकुर, संयोजक राकेश जम्वाल और जगदीप डढवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News