BJP प्रवक्ता ने सुखराम के घर से मिले करोड़ों रुपए की दिलाई याद

Sunday, Apr 14, 2019 - 05:13 PM (IST)

ऊना (विशाल): एक समय ऐसा भी था जब देश में कोई सोच नहीं सकता था कि हिमाचल जैसे शांत राज्य के नेता के पास करोड़ों रुपए मिल सकते हैं लेकिन सुखराम परिवार ने यह करके दिखाया था। हिमाचल बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार ने सुखराम को अति महत्वकांशा बताया है और उनके घर से करोड़ों पकड़े जाने की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी केवल पुत्रमोह का वर्णन है लेकिन सुखराम ने पोत्र मोह का उदाहण स्थापित कर राजनीति को दूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अनिल शर्मा पर इस्तीफा देकर उपचुनाव का सामना किए जाने की चुनौती भी दी। उन्होंने नेता विपक्ष को फिर एक बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कृपा दृष्टि से विपक्ष का नेता बनाए जाने की याद दिलाई। 

उन्होंने कहा कि हमेशा धर्मसंकट की बात कहने वाले अनिल शर्मा धर्मसंकट में नहीं है बल्कि स्वार्थ संकट में है। अनिल को किसी अन्य ने सकंट में नहीं डाला है बल्कि वह खुद संकट में पड़े हैं। जनता ने उन्हें भाजपा के चलते विधायक बनाया है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें मंत्री बनाया था। पुत्रमोह के चलते वह खुद संकट में फंसे हुए हैं। राम कुमार ने कहा कि अनिल भाजपा की सदस्यता और विधायक पद से इस्ताफा देकर दोबारा चुनाव लड़ लें, ताकि उनका व उनके पिता का यह वहम भी दूर हो जाए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार उनके बूते पर बनी है।
 

Ekta