हिमाचल निकाय चुनाव में BJP का जलवा, मंडी-सोलन और धर्मशाला में मिली बड़ी जीत; जानें चुनावी नतीजे

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 01:24 PM (IST)

Himachal Nikay Chunav Result : हिमाचल के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव नतीजे आने लगे हैं। धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि पालमपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 14 वार्डों वाले इस नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 12 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस चुनावी नतीजों ने विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य विरोधियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, धर्मशाला में 17 वार्डों में से भाजपा ने 11 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बहुमत के साथ धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है।

वहीं, सोलन नगर निगम के 17 वार्डों में भी कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंततः भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। यहां कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई, जबकि पालमपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

यह भी पढ़ेंः- Himachal Nikay Chunav Result: मंडी में BJP की बंपर जीत, 14 में से 12 सीटों पर लहराया परचम; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News