नगर परिषद पांवटा पर भाजपा का कब्जा, निर्मल कौर अध्यक्ष व ओपी कटारिया बने उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 10:29 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): नगर परिषद पांवटा साहिब पर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा समॢथत निर्मल कौर अध्यक्ष व ओपी कटारिया उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पार्षदों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव भी किए गए। नगर परिषद कार्यालय में सभी 13 पार्षदों को एसडीएम एलआर वर्मा ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। भाजपा की तरफ  से अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 1 से पार्षद निर्मल कौर का नाम सामने आया तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 7 से पार्षद ओपी कटारिया का नाम रखा गया।

कांग्रेस की तरफ  से वार्ड नंबर 10 से आजाद पार्षद मधुकर डोगरी का अध्यक्ष पद के लिए रोहताश नांगिया ने नाम रखा जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 6 के पार्षद रविन्द्रपाल ने दावा किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्मल कौर को 8 मत तथा मधुकर डोगरी को 5 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित ओपी कटारिया को 7 मत तथा कांग्रेस समर्थित रविन्द्रपाल को 6 मत पड़े। बताया जा रहा है कि ओपी कटारिया ने पहले कांग्रेस के समर्थन से जीत दर्ज की लेकिन बाद में वह भाजपा के पाले में चले गए। भाजपा ने ओपी कटारिया को उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया। एसडीएम ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News